15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास -टीम इंडिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचते हुए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम तथा एशियाई खेलों की टीम में शामिल किया गया है। 15 वर्ष 71 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर वैभव भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें 16 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम में मौका मिला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पांच दिन भारी बारिश का खतरा --उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया। Rajasthan Royals की ओर से खेलते हुए वैभव ने 16 पारियों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.30 रहा। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े, जबकि 103 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बेटी बनी ढाल --घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

वैभव ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का एक सीजन में सर्वाधिक 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके अलावा वह एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी भी बने। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है।

मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा कि वैभव ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है और वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -डीएम ने जारी किए आदेश

अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रहेंगी, जहां वैभव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है। यदि वह मैदान पर उतरते हैं तो भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के इतिहास में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119