सड़क किनारे पैदल चल रहे अधेड़ को हल्द्वानी से लालकुआं को तेज गति जा रही कार ने मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक, चालक फरार
हल्दूचौड़( नैनीताल )।
बबर गुमटी के पास सड़क किनारे पैदल चल रहे अधेड़ को हल्द्वानी से लालकुआं को तेज गति जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया, कार की टक्कर से अधेड़ को गंभीर चोटें आई है घटना के बाद कर चालक मौके से फरार हो गया । मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल को उपचार हेतु सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचा जहां घायल की हालत नाजुक बनी हुई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर साम को दया किशन पाण्डे उम्र 68 वर्ष पुत्र प्रताप दत्त पाण्डे निवासी देबराम पुर हल्दूचौड़ शनिवार की देर शाम के समय हल्दूचौड़ बबर गुमटी के पास सड़क किनारे पैदल चल रहे थे इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से अनियंत्रित होकर तेज गति आ रही कर संख्या यूपी 25जेड -7199 ने पैदल चल रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद कर चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं कार की टक्कर से घायल अधेड़ को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां अधेड़ का एक पैर पूरी तरह से फैक्चर होने के साथ ही सर पर गंभीर चोटे आई हैं जिसका उपचार चल रहा है वही घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल के पुत्र ने लालकुआं कोतवाली में फरार कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार