बाघ ने भीमताल के पिनरो में महिला को फिर बनाया निशाना, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

तीन दिन पहले बाघ ने मलुवाताल में महिला को बनाया था निवाला

नैनीताल । बाग का बढ़ता आतंक कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। बाघ ने शनिवार को भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिनरो के तोक डोब निवासी एक महिला पर हमला कर उसे जान से मार डाला। इससे पहले बाघ सुबह डोब गांव से सटे दुदुली व त्यौना में दिखाई दिया, जहां से भगाने के बाद पिनरो में उसने खेत में घास काट रही महिला पर हमला कर जान से मार दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने लगाया फंदा -मौत से मचा हड़कंप

लगातार बाघ द्वारा लोगों को मारने की घटना से पंचायत प्रतिनिधियों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। बताया कि शनिवार की अपराह्न साढ़े तीन बजे डोब निवासी पुष्पा देवी (36) पत्नी भुवन चन्द्र भोला खेत में घास काटने गयी हुई थी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं, लेकिन वह खेत के कोने में घास काट रही थी, जहां बाघ ने उस पर हमला कर दिया। महिलाओं के हो हल्ला करने के बाद भी वह नहीं भागा। महिला अपने पीछे दो बच्चों व पति को रोता बिलखता छोड़ गयी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119