शादी की सालगिरह के चंद दिनों बाद मौत! लालकुआं में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता -मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/नैनीताल। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। विवाह के एक वर्ष पूरे होने के तुरंत बाद 20 वर्षीय अंजुम का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान


जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी मोहिन खान की पत्नी अंजुम रविवार सुबह घर के भीतर फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई शुरू की।


बताया जा रहा है कि अंजुम का विवाह मई 2025 में हुआ था। विवाह की पहली वर्षगांठ के आसपास हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


मृतका का मायका हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में है। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि अंजुम की मौत सामान्य नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119