उत्तराखंड…रीठासाहिब की राह में मौत : पैराफिट पर बैठा युवक खाई में समाया -दर्शन से पहले बुझ गई जिंदगी

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। रीठा साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए निकला एक युवक शनिवार शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। ललुवापानी-बनलेख मोटर मार्ग पर किसकोट और पल्सों के बीच ओपन जिम के पास सड़क किनारे पैराफिट पर बैठा युवक अचानक संतुलन खो बैठा और सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

मृतक की पहचान लखविंदर सिंह (32) पुत्र तारा सिंह निवासी नानकमत्ता के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ पवित्र रीठा साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए जा रहा था। यात्रा के दौरान दोनों कुछ देर विश्राम के लिए रुके थे। इसी दौरान लखविंदर सड़क किनारे बने पैराफिट पर बैठा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एसपी चंपावत के निर्देश पर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। दुर्गम और खतरनाक खाई में उतरकर पुलिस, फायर कर्मियों और स्थानीय युवाओं ने घंटों मशक्कत की। कड़ी मेहनत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

आस्था की यात्रा पर निकले युवक की अचानक हुई मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एक पल की चूक ने एक परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119