रंग लगाने पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर किया अधमरा

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। होली के त्योहार पर रंग का टीका लगाना पिता-पुत्रों को बेहद नागवार गुजरा। आरोप है कि उन्होंने रॉड से पीट पीटकर एक युवक को अधमरा कर दिया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट

ग्राम जगतपुर सेमलपुरी निवासी सुनील कुमार पुत्र गोपाल सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके भाई रवि सिंह ने पड़ोस में रहने वाले हंसप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह को होली पर रंग का टीका लगा दिया। जिसे लेकर हंसप्रीत सिंह ने रवि के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर हंसप्रीत, उसके पिता तरसेम सिंह व उसके रिश्तेदार ग्राम कल्लूवाला थाना रेहड- बिजनौर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह ने रवि को लोहे की रॉड से हमलाकर उसके सिर व हाथ, मुंह पर बुरी तरह से प्रहार किए। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से रवि को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। जानकारी होने पर वे मौके पर पहुंचे। रवि को अस्पताल काशीपुर सरकारी ले गये, जहां से उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया गरबा फेस्ट -डांडिया की धुन पर थिरके छात्र
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119