पेयजल के लिए हाहाकार मचा-लोग परेशान
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के बेह गांव समेत तमाम गांवों के ग्रामीण इन दिनों पानी की समस्या के लिए तरस रहे हैं। गांव में सिनराकोट पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल बिछाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुरानी योजना से नल जोड़ दिए गए हैं। जिससे समस्या बढ़ गई है।
योजना से पर्याप्त पानी नहीं मिलने से इन दिनों गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
शादी समारोह वाले घरों के लोगों की अधिक परेशानी बढ़ गई है। रमेश भाकुनी और ग्रामीण भरत भाकुनी ने बताया कि पेयजल की समस्या के निराकरण को कई बार उच्चाधिकारियों से मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे