बंद घर से लाखों की नकदी व जेवर चोरी-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। करतारपुर रोड स्थित हरिनगर कालोनी में अज्ञात चोरोंने एक घर में धावा बोलकर नकदी जेवर समेत लाखों का माल उड़ा लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करतारपुर रोड हरिनगर कालोनी वार्ड 16 निवासी अनीता देवी पत्नी तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल की रात को वह अपने किसी रिश्तेदार के घर गयी थी उसका पति भी घर पर नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

घर में ताला लगा हुआ था। सुबह जब वह घर लौटी तो घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर से एक लाख 20 हजार की नकदी के अलावा दो जोड़े सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठी, सोने का मंगल सूत्र, तीन चांदी की पायल, चांदी के कगंन दो जोड़ी, सोने की लॉग, सोने का लॉकेट, चांदी की कमरबंद सहित अन्य जेवर चोरी कर लिए।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119