जाम में फंसी एंबुलेंस बनी प्रसव कक्ष, टेक्नीशियन और आशा कार्यकर्ता की सूझबूझ से सुरक्षित जन्मा स्वस्थ बेटा

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कैंची धाम क्षेत्र से गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस के जाम में फंस जाने पर एंबुलेंस कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए एंबुलेंस में ही सफल प्रसव कराया। बाद में जच्चा-बच्चा को राजकीय बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल लाकर भर्ती किया गया, जहां दोनों की हालत सुरक्षित बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार कैंची निवासी सुरजीत सिंह की पत्नी कविता को सोमवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद परिजनों ने आशा कार्यकर्ता के माध्यम से 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। घर मुख्य सड़क से दूर होने के कारण परिजनों ने किसी तरह महिला को सड़क तक पहुंचाया, जहां भवाली से पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें नैनीताल अस्पताल के लिए रवाना किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना


लेकिन नैनीताल पहुंचने से पहले रास्ते में लंबा जाम लगने के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। इसी दौरान महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात टेक्नीशियन सुनील बिष्ट ने आशा कार्यकर्ता भगवती देवी की मदद से एंबुलेंस को ही अस्थायी प्रसव कक्ष में बदल दिया और सुरक्षित डिलीवरी कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा


महिला ने करीब तीन किलोग्राम वजन के स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। एहतियात के तौर पर जच्चा और बच्चा को बाद में राजकीय बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में दोनों स्वस्थ हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया


यह घटना एक ओर जहां एंबुलेंस कर्मियों और आशा कार्यकर्ता की तत्परता और सेवा भावना को दर्शाती है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जाम और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच की चुनौतियों को भी उजागर करती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119