शादी से पहले हंगामा: पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंची -बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर। क्षेत्र में एक विवाह समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि पति ने बिना तलाक लिए दूसरी युवती से शादी रचाने की तैयारी कर ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाते हुए कानून की जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


जानकारी के अनुसार सोमवार को माजरा हसन गांव निवासी महिला दिनेशपुर थाने पहुंची और अपने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। महिला की तहरीर पर थाने में तैनात एसआई सोनिका जोशी पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचीं, जहां बारात निकलने की तैयारी चल रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


मौके पर पहुंची पुलिस को वर पक्ष के लोगों ने बताया कि महिला पिछले छह वर्षों से अलग रह रही है। इस पर पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना विधिक तलाक लिए दूसरी शादी करना अवैध है और पहले तलाक की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और विवाद चलता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


घटना के दौरान बाराती और रिश्तेदार भी असमंजस की स्थिति में दिखाई दिए। वहीं पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119