ग्राफिक एरा के कॉन्क्लेव में लगा देश भर के कई उद्यमकर्त्ता व मानव संसाधन अफसरों का जमावड़ा

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में शनिवार को उद्योग शैक्षणिक एकीकरण कॉनक्लेव – (Industry Academic Integration Conclave) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी को मजबूत करना और छात्रों को रोज़गार सम्बन्धी तैयारी, विशेषज्ञता चयन में परेशानियों से को अवगत करना था।

कार्यक्रम में मुख्या अथिति श्रीकर सिन्हा प्रेजिडेंट सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी ने छात्रों को बताया की रोज़गार पाने के लिए अपनी प्रतिभा को किस तरह से और बेहतर करे। देवेंद्र कुमार प्लांट हेड, जीएस फार्मा ने कहा कि लोगों को मैनेज करना बहुत मुश्किल काम है। यह एक कला है जो इस कला में माहिर होता है वह आसानी से कामयाबी हासिल कर लेता है। हेमंत कुमार टाटा मोटर्स ने इस बात पर को ज़ोर देकर बताया की आजकल किसी उद्योग को आपसे क्या अपेक्षाएं हैं इसका ध्यान रखना होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्रों और अध्यापकों ने भाग लिया और अपने-अपने विचार रखे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

डॉ. संजय जसोला वाईस चांसलर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद करते हुए छात्रों को आज के समय में सफलता के लिए महत्वपूर्ण कौशल पर जोर देने और हासिल करने का मंत्र दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

मिस ऋतु एचआर ने छात्रों को मानव संसाधन से जुड़ी परेशानियों से रुबरू कराया । छात्रों ने रेकिट द्वारा सतत विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों को काफी सराहा और प्रोत्साहित हुए।

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा, भीमताल और हल्द्वानी कैंपस के इंडस्ट्री कनेक्ट एवं एलुमनाई रिलेशन्स विभाग ने किया। कार्यक्रम में सिडकुल पंतनगर और देश के कई हिस्सों से उद्यमकर्त्ता या उनके मानव संसाधन अफसरों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन डॉ सचिन घई और डॉ. संतोषी सेन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में निवेदिता (ब्रिटानिया) जेपी सिंह एवं अशोक कुमार (रेकिट), दिवाकर दुबे ( बलराईस), ज्योति नौटियाल आदि कई उद्यमकर्त्ता और मानव संसाधन अफसरों ने हिस्सा लिया। डॉ. ऍम सी लोहानी ( निदेशक भीमताल कैंपस) और डॉ. मनीष कुमार (निदेशक हल्द्वानी कैंपस) के साथ कैंपस के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119