दहेज के लिए एक व्यक्ति ने सारी हदें पार कर दी -शादी करके लाये दूसरी पत्नी को गाजियाबाद में कैद करके रखा और की मारपीट
हल्द्वानी। दहेज के लिए एक व्यक्ति ने सारी हदें पार कर दी। उसने शादी करके लाई दूसरी पत्नी को गाजियाबाद में कैद करके रखा और रोज मारपीट करता था। जब उसे रक्षाबंधन पर मायके लेकर गया तो वहां भी पीटा। उसने पहली पत्नी से बच्चा होने की बात भी छिपाई और अब दिल्ली में रहने वाली लड़की से तीसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि पति यह सब दहेज के लिए कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुंवरपुर गौलापार चोरगलिया निवासी हंसी बिष्ट ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2022 में आदर्श नगर गली नंबर चार मुखानी निवासी आनंद बिष्ट से हुई थी। आरोप है कि यह आनंद की दूसरी शादी थी और आरोप है कि पहली शादी से हुए बच्चे की बात उसने छिपाई। शादी के बाद से ही पति ने शराब पीकर मारपीट करने लगा। ससुर लक्ष्मण सिंह की मौत के बाद वह और उग्र हो गया। कुछ समय बाद आनंद, पत्नी हंसी को गाजियाबाद ले गया। यहां वह ऑफिस जाने से पहले हंसी को ताले में बंद कर जाता और रात शराब के नशे में लौटता। रक्षाबंधन पर वह हल्द्वानी वापस लौटा लेकिन यहां भी मापीट का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद पति ने दो बीघा जमीन और दस लाख रुपये की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-सरकारी नौकरी के बाद अब युवाओं को उद्यमी बनाने पर धामी सरकार का फोकस
उत्तराखंड…खटीमा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई -111 पाउच कच्ची शराब बरामद