अब घर बैठे ले सकते हैं बिजली बिल सहित समस्त समस्याओं की जानकारी -यूपीसीएल ने जारी किया टोल फ्री नंबर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लि.(यूपीसीएल) ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का घर बैठे समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है, जो चौबीस घंटे काम करेगा। टोल फ्री नं.1912 मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं उनके मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण को आधार बनाकर यूपीसीएल द्वारा विभिन्न माध्यमों से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है।इसके अन्तर्गत केन्द्रीयकृत कॉल सेण्टर का संचालन, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप तथा मेगा कैम्प / शिविरों का आयोजन इत्यादि शामिल है।

उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान हेतु यूपीसीएल मुख्यालय स्थित चौबीस घंटे केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। कॉल सेंटर में लगातार तीन शिफ्टों में कार्य किया जाता है। वर्तमान में सेंटर में 105 सीएसआर (उपभोक्ता सेवा प्रतिनिधि) कार्यरत हैं, जिनमें 64 पुरुष और 41 महिला ऑपरेटर शामिल हैं। अब उपभोक्तागण टोल फ्री नं. 1912 पर सम्पर्क कर स्मार्ट मीटर प्रणाली से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

इसके अतिरिक्त सेंटर में पूरे प्रदेश से आने वाली सभी बिजली सम्बन्धी शिकायतों का अनुश्रवण किया जाता है और सम्बन्धित विभाग को कार्यवाही हेतु अग्रसित कर दिया जाता है। उपभोक्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के साथ ही शिकायत संख्या जनरेट कर दी जाती है तथा उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाईल एपलिकेशन के द्वारा अपनी शिकायत को ट्रैक कर स्टेटस की जानकारी भी ले सकते हैं। स्वयं सेवा मोबाईल एप के अलावा भी उपभोक्ता विभिन्न ऑनलाईन माध्यमों जैसे यूपीसीएल की वेबसाइट (www.upcl.org), ई-मेल ([email protected]) एवं टोल फ्री नं. 1912 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन 500 से अधिक उपभोक्तागण अपनी विद्युत सम्बन्धित समस्याओं का समाधान पा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

गत माह में बाधित विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शून्य किया जा चुका है तथा शेष वाणिज्यिक एवं लाईन शिफ्टिंग, मीटर बदलना, लम्बे स्पानों में पोल लगाना इत्यादि से जुड़ी शिकायतों का आगामी दिनों में समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जायेगा। उपभोक्ताओं कि शिकायतों का त्वरित समाधान ना होने की स्थिति में उपभोक्तागण यूपीसीएल के स्थानीय शिकायत केन्द्रों पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

इसके अलावा यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक द्वारा समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यूपीसीएल के सभी उपभोक्ता सेवा केन्द्रों / राजस्व संग्रहण केन्द्रों पर दिव्यांगजनों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा व सुगमता के लिये केन्द्रों में सुरक्षित एवं आरामदायक बैठने का स्थान, बिल जमा करने के लिये पृथक लाईन तथा बिजली से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119