तेज रफ्तार कार ने छीनी जिंदगी : 13 दिन तक कोमा में रहे युवक ने तोड़ा दम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक की तलाश तेज कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


जानकारी के अनुसार हरिपुर कुंवर सिंह आनंदपुर निवासी 32 वर्षीय अजय सिंह बीती 4 मई को नैनीताल मोटर्स क्षेत्र से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैक्सी नंबर की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल अजय को तत्काल सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से अजय सिंह कोमा में थे। शनिवार रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119