जनसमस्याओं के समाधान को सांसद अजय भट्ट ने दिए त्वरित निर्देश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, राशन सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद अजय भट्ट ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण उनकी प्राथमिकता है तथा केंद्र एवं राज्य सरकार जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119