तेज रफ्तार डंपर ने ली कलेक्शन एजेंट की जान -हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा
हल्द्वानी। शहर के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में विगत दिवस एक बेकाबू डंपर ने फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
मूल रूप से कैंची धाम के ग्राम हरतपा निवासी 27 वर्षीय अनिल रौतेला पुत्र हरीश रौतेला, पंचायत घर क्षेत्र में अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ रह रहे थे। वह चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों भाई टीपी नगर चौकी के पास एक फास्ट फूड की दुकान पर गए थे। वापस लौटते समय जैसे ही अनिल बाइक पर बैठने लगे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अनिल के पेट और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत एसटीएच ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक अनिल चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे, जबकि उनका परिवार गांव में रहता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल