इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ फायरिंग का वीडियो -बिना लाइसेंस पिस्टल लहराते युवक पर मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी युवक की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर guru-6119 आईडी से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर हवाई फायर करता नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होते ही शहर में चर्चा का विषय बन गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


जांच में सामने आया कि वीडियो खत्याड़ी निवासी रजत बिष्ट पुत्र गोकुल सिंह का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास किसी भी प्रकार का शस्त्र लाइसेंस नहीं है, जो कि आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119