भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से टकराया बाइक सवार, मौत
-कालाढूंगी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया
कालाढूंगी। कालाढूंगी हनुमान मंदिर के पास हल्द्वानी की तरफ को जा रही भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार की शाम भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली हल्द्वानी की तरफ को जा रही थी कि हनुमान मंदिर के पास पूरनपुर में मजदूरी करने वाले युवक 28 वर्षीय राकेश पुत्र मूल चंद्र की बाइक ट्राली से टकरा गई, जिस कारण राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक राकेश बरेली यूपी का मूल निवासी है, जो यहां मजदूरी करता था। राहगीरों ने घटना की जानकारी कालाढूंगी पुलिस को दी, पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, तथा पुलिस ट्रैक्टर ट्राली स्वामी का पता लगाने में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली
उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट