प्रतिबंधित मांस की तस्करी में एक महिला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रुड़की। प्रतिबंधित मांस की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने एक महिला को मौके से गिरफ्तार कर प्रतिबंधित मांस तथा मांस काटने के उपकरण आदि बरामद किए। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कुमराड़ी गांव में एक मकान में प्रतिबंधित मांस की तस्करी का कार्य चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक मनोज सिरोला ने टीम के साथ छापेमारी की। पुलिस के आने की भनक लगने पर दो आरोपी मौके से भाग निकले जबकि एक महिला को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 50 किलो से अधिक प्रतिबंध मांस तथा मांस काटने के औजार आदि बरामद किए। पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर बरामद मांस का नमूना जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद शेष बचे मांस को पुलिस ने नष्ट कर दिया। आरोपियों के नाम शबाना, सोनू तथा मान सभी निवासी ग्राम कुमराड़ी बताये गए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119