शवयात्रा में जा रहे यात्रियों की कार पलटी, छह घायल
पिथौरागढ़। नगर से घाट की ओर जा रही एक कार धमौड के पास अचानक पलट कर खाई में गिर गई। जिससे 6 लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना में घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सोमवार को पिथौरागढ़ से घाट शवयात्रा में जा रहे लोगों की कार धमौड के पास खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक कार संख्या यूके 05सी, 8361 में 6 लोग शवयात्रा में जा रहे थे। एंचोली से आगे धमौड के पास कार अचानक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार ललित बिष्ट, ललित सिंह, भवानी दत्त पाण्डेय, मनोज चौहान, ललित बोरा, राम सिंह खड़ायत घायल हो गए। घायलों को निजी वाहनों ने जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद
हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच