रुद्रपुर में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली युवती
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में किराए पर मां के साथ रह रही युवती संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अपने घर दिनेशपुर लेकर चले गए। वहीं सूचना पर पुलिस उनके पास गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक, जगदीशपुर दिनेशपुर निवासी 22 वर्षीय खुशबू सरकार पुत्री विनय सरकार यहां ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में मां के साथ रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी।
परिजन शव को लेकर अपने घर दिनेशपुर चले गए हैं। इस पर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने बताया कि खुशबू ने कमरे को अंदर से बंद कर गले में चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने बताया कि मृतका की मां मजदूरी करती है और पिता गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। खुशबू 11वीं पास थी। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
