पति से अलग रह रही महिला ने अपने पति पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर के मल्लीताल क्षेत्र में पति से अलग रह रही महिला ने अपने पति पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK..सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने की कोशिश -फर्जी ID चलाने वाला गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी रूपा ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि वह अपने पति से कई सालों से अलग अपनी बेटी के साथ नैनीताल में रहती है। बताया कि उसके पति ने शुक्रवार की शाम को उसके घर में घुसकर अभद्रता की। जब विरोध जताया तो पति ने उसके साथ मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने कोतवाली में आकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ -भक्तिमय माहौल में गणेश चतुर्थी का शुभारंभ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119