ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ -भक्तिमय माहौल में गणेश चतुर्थी का शुभारंभ
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में गणेश चतुर्थी के तीन दिवसीय समारोह का भव्य एवं भक्तिमय शुभारंभ हुआ। कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार ने उत्साह के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया।

समारोह की शुरुआत पर्यावरण-अनुकूल भगवान गणेश की प्रतिमा को आकर्षक झांकी के साथ कैंपस में लाने से हुई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। भीमताल कैंपस के निदेशक ने स्वयं भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर शोभायात्रा का नेतृत्व किया। विद्यार्थियों द्वारा सजाई गई झांकी को पोर्च क्षेत्र में तैयार सुंदर मंडप तक पहुंचाया गया, जहां विधिवत मूर्ति स्थापना की गई।
इसके बाद पूजा-अर्चना, शंखनाद, मंदिर की घंटियों और भजनों के बीच भगवान गणेश की आरती की गई। विश्वविद्यालय परिवार ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। विद्यार्थियों और स्टाफ की पारंपरिक पीले एवं लाल रंग की पोशाकों ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपराओं को जीवंत किया। गणेश वंदना के बाद कुमाऊंनी और मराठी नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के भजनों और म्यूजिक क्लब ‘स्वर तरंग’ की प्रस्तुति ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। समारोह का पहला दिन भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन के बाद 16 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन किया जाएगा।
ग्राफिक एरा परिवार ने भगवान गणेश से समस्त विश्वविद्यालय समुदाय और समाज में सुख, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।
“वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः।
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभकार्येषु सर्वदा॥”
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

प्रधान संगठन का सरकार को अल्टीमेटम : 29 विषय पंचायतों को हस्तांतरित न हुए तो न्यायालय जाएंगे प्रधान
उत्तराखंड : कैंची धाम जा रहे युवकों की बाइक गोवंश से टकराई -19 वर्षीय युवक की मौत
uttarakhand-चकलुवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत; साथी गंभीर