अमेरिका निवासी महिला की ऋषिकेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अमेरिका निवासी एक महिला की शिवपुरी स्थित कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क पर मौत बनकर बैठा था बाघ--बग्गा-54 में 17 वर्षीय युवक को दबोचा, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया

अमेरिका स्थित केलीफोर्निया निवासी 37 वर्षीय कसाडा आयन जेम्स शिवपुरी के एक बीच कैंप में पति और बच्चों के साथ थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। एसआई पिंकी तोमर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की तबीयत बिगड़ने की जानकारी पुलिस को पति से पूछताछ में मिली है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119