प्यार का झांसा देकर नाबालिक को भगा ले गया युवक और फिर कर ली शादी – किसी तरह युवक के चंगुल से भागी युवती पहुंची थाना और फिर…
हल्द्वानी। प्यार का झांसा देकर एक युवक नाबालिग युवती को लेकर फरार हो गया और उसके साथ शादी भी कर ली। इतना ही नहीं युवक पर आरोप है कि उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म भी किया। किसी तरह युवक के चुंगल से भागी युवती परिजनों के पास पहुंची और मां के साथ कोतवाली पहुंची।
जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौलापार में रहने वाली 14 साल की पीड़िता सोमवार की शाम हल्द्वानी कोतवाली पहुंची और पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ अपने गांव ले गया। जहां उसके साथ न सिर्फ शादी की बल्कि जबरन उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
पीड़िता ने बताया कि वह युवक के चुंगल से बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई और सीधे घर पहुंची। बता दें कि मामला गौलापार क्षेत्र का होने का कारण पुलिस ने उसे काठगोदाम कोतवाली भेज दिया। इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा