वायरल वीडियो बना युवक की मौत का कारण! बिंदुखत्ता में सल्फास खाकर दी जान -परिजनों ने महिलाओं पर लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों ने गांव की कुछ महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जाने से उपजे मानसिक दबाव के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।


मृतक की पहचान रावत नगर, बिंदुखत्ता निवासी 30 वर्षीय दीपक सिंह मेहता के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले गांव की कुछ महिलाओं ने रास्ते में रोककर कच्ची शराब के शक में दीपक की स्कूटी की तलाशी ली थी। इस दौरान महिलाओं ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


मृतक के भाई परवीन सिंह मेहता का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद से ही दीपक गहरे मानसिक तनाव में चला गया था। वह लोगों से मिलना-जुलना कम कर चुका था और लगातार परेशान रहने लगा था। परिवार का कहना है कि अगर किसी को उस पर शराब ले जाने का शक था तो वीडियो पुलिस को देना चाहिए था, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर डालकर वायरल करने से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और वह मानसिक दबाव में आ गया।


परिजनों के अनुसार घटना वाले दिन दीपक घर से करीब तीन किलोमीटर दूर शीशम भुजिया स्थित एक प्राथमिक विद्यालय परिसर पहुंचा, जहां उसने सल्फास खा लिया। जहर खाने के बाद उसने खुद ही फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


बताया जा रहा है कि दीपक परिवार का सबसे बड़ा सदस्य था और अपने पीछे दो बेटियां और तीन माह का एक मासूम बेटा छोड़ गया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि वीडियो सबसे पहले किसने अपलोड किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामला अभी उनकी जानकारी में आया है। युवक को सीधे अस्पताल ले जाया गया था और वहीं उसकी मृत्यु हुई। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119