टेलीग्राम ग्रुप के झांसे में आया युवक, इनवेस्टमेंट के नाम पर 5.58 लाख की ठगी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। बरम निवासी एक व्यक्ति इनवेस्टमेंट के नाम पर 5 लाख 58 हजार 800 रुपये की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने जौलजीबी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से इनवेस्टमेंट का लालच देकर अलग-अलग तिथियों में उससे 5 लाख से अधिक की धनराशि ठग ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस और 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के दौरान अलग-अलग राज्यों के नौ अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


सर्विलांस की मदद से पुलिस ने एक अभियुक्त मणिपुर के अवांग निवासी वैखोम जॉलीसन को नोटिस जारी किया है। मामले की जांच जारी है। जांच टीम में अपर एसआई हेम चन्द्र सिंह और कमल तुलेरा शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119