शादी में डीजे की धुन के बीच चली गोली, युवक गंभीर घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के कौंधाखेड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान अचानक चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना विगत दिवस की बताई जा रही है। घायल युवक को परिजन प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार विगत रात कौंधाखेड़ा गांव में एक युवती की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे और बैंड की धुन पर लोग नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक 30 वर्षीय बूटा सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी कौंधाखेड़ा को गोली लग गई। परिजनों के अनुसार गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत घायल बूटा सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ शुरू की। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और यह लाइसेंसी हथियार से चली या अवैध हथियार से। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि डीजे और बैंड की तेज आवाज के बीच वे लोग नाच रहे थे, इसलिए किसी को पता ही नहीं चला कि गोली कहां से चली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


कोतवाल मंजू पांडे ने बताया कि फायर करने वाले का पता लगाने के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल युवक के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119