गर्जिया मंदिर दर्शन करने आए लखनऊ के एक युवक की नदी में डूब कर हुई मौत
वर्तमान में गिरिजा मंदिर में टीले के मरम्मत कार्य को लेकर 10 मई से 30 जून तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
रामनगर। गर्जिया मंदिर के समीप कुछ दूरी पर स्थित झूला पुल के पास नदी में नहाने के दौरान लखनऊ के एक युवक की डूब कर मौत हो गई।पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला गया। बता दे की वर्तमान में गिरिजा मंदिर में टीले के मरम्मत कार्य को लेकर 10 मई से 30 जून तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
वहीं सोमवार दोपहर नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह उम्र 48 साल निवासी राजीव पुरम ई ब्लॉक मोहन भोग चौराहा लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी अपने एक अन्य साथी के साथ गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए आए थे जब उन्हें पता चला मंदिर बंद है तो वह मंदिर से कुछ दूरी स्थित झूला पुल के पास नदी में नहाने चला गया इसी बीच नहाते नहाते यह युवक पानी के गहरे कुंड में चला गया शोर मचाने पर उसके साथ में आए युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक नरेंद्र गहरे कुंड में चला गया था सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।
कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद नरेंद्र के शव को नदी से बाहर निकाला मौके पर पहुंचे तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस