बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक पर चालानी कार्यवाही
अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में द्वाराहाट पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया इस दौरान बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक का 10 हजार रुपए का चालान किया गया और बिना सत्यापन रह रहे 14 मजदूरों पर भी चालानी कार्यवाही की गई। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किराएदार, मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में द्वाराहाट पुलिस ने कस्बा द्वाराहाट व ग्राम बग्वाली पोखर में बाहरी मजदूर एवं किराएदारों का सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन के दौरान एक मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किरायेदार रखे पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 10,000 रुपए का कोर्ट चालान किया गया। इसके अतिरिक्त 14 मजदूरों का बिना सत्यापन के रहने पर पुलिस एक्ट के तहत चालान कर पांच हजार दो सौ पचास रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान 19 किराएदारों का सत्यापन भी किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


गर्भवती पत्रकार की याचिका पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
ऑनलाइन धमकी देकर एक लाख रुपये ठगे -अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
धामी सरकार ने पेश किया 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट -स्थानीय निकायों को मिलेगा बढ़ा हुआ हिस्सा