ज्योलीकोट के पास एक बाइक सवार युवक की डंपर से टकराकर दर्दनाक मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग में ज्योलीकोट के पास एक बाइक सवार की डंपर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची हादसे की जांच में जुट गई है।

ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के अनुसार ओखलकांडा निवासी बाइक चालक 19 वर्षीय सूरज पुत्र हरीश चंद आर्या ज्योलीकोट से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। सूरज की मोटरसाइकिल संख्या यूके04एम-8954 डंपर के नीचे जा घुसी। आशंका जताई जा रही है कि डोलमार के समीप हल्के मोड़ में सूरज अनियंत्रित हो गया होगा और डंपर से जा भिड़ा। हालांकि पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने के कारण जांच के बाद ही हादसे का मुख्य कारण पता चल सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पीआरडी अधिकारी 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार


गुरुवार देर शाम लगभाग 7:15 बजे हुए हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सूरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपने की तैयारी कर रही है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119