फर्जी मेजर बनकर घूम रहा था युवक, सेना की वर्दी में पकड़ाया -काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सेना की वर्दी पहनकर खुद को मेजर बताकर लोगों को गुमराह करने वाले एक संदिग्ध युवक को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर शक होने के बाद सेना के एक अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।


जानकारी के अनुसार काठगोदाम स्थित वॉकवे मॉल के पास सेना के अधिकारी अजय पाठक (मेजर) ने एक युवक को सेना की वर्दी में संदिग्ध हालत में घूमते देखा। पूछताछ करने पर युवक ने खुद को “मेजर अमन” बताया। हालांकि उसकी बातों और गतिविधियों पर संदेह होने पर मेजर पाठक ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की, लेकिन वह अपने बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद उसे थाना काठगोदाम लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन उर्फ अमन रोमसन (24) पुत्र क्रिस्टोफर मसीह निवासी खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्तमान में काठगोदाम क्षेत्र में एक संस्था में काम कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक को सेना के प्रति काफी आकर्षण था। सेना भर्ती में असफल होने के बाद उसने सेना की वर्दी पहनकर खुद को मेजर बताना शुरू कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। साथ ही आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सीएमपी (कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस) भी आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119