पत्नी से विवाद के बाद पति बना हैवान -चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश के जौलीग्रांट क्षेत्र के समय पाल मोहल्ला में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। गुस्से में आए पति ने पत्नी के पेट में चाकू से दो बार वार कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


पुलिस के अनुसार किराए के मकान में रहने वाले गोपाल (39) और उसकी पत्नी प्रतिभा (30) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने चाकू उठाकर पत्नी के पेट में दो बार हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम


मृतका के भाई विवेक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है और कैटरिंग का काम करता है, जबकि महिला का मायका रुद्रपुर में है।


मामले में डोईवाला कोतवाली के कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी पति ने पत्नी के पेट में दो बार चाकू से वार किया था। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। अवैध संबंध सहित अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119