नानकमत्ता में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन -नए ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा

नानकमत्ता। कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर जितेंद्र राणा और दीपक बिष्ट का विधायक कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


इस दौरान गोपाल सिंह राणा के नेतृत्व में दोनों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में जैल सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, सतपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, रमेश सिंह रौतेला, जवाहर राणा, सूरज राणा और मोहित राणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए ब्लॉक अध्यक्ष संगठन को और मजबूती देंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने शीर्ष नेतृत्व और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119