प्यासे लोग, बहानों में डूबा जल संस्थान! मोटाहल्दू में पानी को लेकर हाहाकार -अफसरों ने साधी चुप्पी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। भीषण गर्मी के बीच मोटाहल्दू क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालत यह है कि जिन कर्मचारियों पर लोगों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी है, उन्हीं की लापरवाही और हीला-हवाली के चलते मोहल्लों में समय पर पानी नहीं पहुंच पा रहा। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


बरेली रोड स्थित मोतीनगर नलकूप से होने वाली पानी आपूर्ति पूरी तरह अव्यवस्थित बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी समय पर पानी छोड़ने के बजाय बहानेबाजी करते हैं, जिसके कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई घरों में तो पर्याप्त मात्रा में पानी तक नहीं पहुंच पा रहा, जिससे रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। संबंधित कर्मचारी पहले भी विवादों में रह चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें यहां से नहीं हटाया गया। लोगों का आरोप है कि जल संस्थान के अधिकारी बदलते रहे, कई अधिकारियों का प्रमोशन और तबादला भी हो गया, लेकिन मोटाहल्दू की जनता की समस्या जस की तस बनी हुई है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग भी बढ़ गई है, लेकिन जल संस्थान की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई दिखाई दे रही है।

मामले में जब जल संस्थान की अवर अभियंता खुशबू जोशी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधिकारी जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं और आम लोग पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए परेशान हो रहे हैं।


गुस्साए स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी नैनीताल और मुख्यमंत्री उत्तराखंड से तत्काल हस्तक्षेप कर जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119