स्कूटी सवार महिला से कुंडल छीनने वाला युवक गिरफ्तार, भाई फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। स्कूटी सवार महिला के कान से सोने का कुंडल छीनने वाले युवक को पुलिस ने घटना के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका सगा भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से छीना गया कुंडल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

पुलिस के अनुसार, 2 अक्तूबर को ग्राम मंडुआखेड़ा निवासी रीना पत्नी अरविंद कुमार गांधी पार्क रोड पर स्कूटी से जा रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके एक कान का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। कोतवाल राजेंद्र डांगी ने बताया कि आरोपी सोनू कुमार पुत्र नरेश कुमार, निवासी मुरलीवाला थाना अफजलगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। उसका भाई और वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अंशुल मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद

पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में एसएसआई जावेद मलिक, एसआई इंद्र सिंह, एसआई ललित सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश राम, सिपाही अरुण कुमार, कुलदीप सिंह और जाकिर हुसैन शामिल थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119