खेत में पानी लगा रहा युवक गश खाकर गिरा, मौत
हल्द्वानी। बिंदुखत्ता निवासी युवक खेत में पानी लगा रहा था और उसी समय अचानक गिर गया। अचेत अवस्था में परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार पंकज नेगी पुत्र दीवान सिंह निवासी खुरियाखत्ता बिन्दुखत्ता बुधवार की शाम खेत में पानी लगा रहा था। वह पानी लगाते समय अपने आप खेत में गिर गया। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए एसटीएच पहुंचे, जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…अल्मोड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार —झारखंड-राजस्थान से दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण