संदिग्ध परिस्थितियों में बनभूलपुरा की युवती ने फांसी लगाकर दी जान
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते बनभूलपुरा निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बनभूलपुरा पुलिस को तब पता चला जब पुलिस के पास सुशीला तिवारी अस्पताल की तरफ से मैमो पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बुधवार को लाइन नंबर आठ निवासी शादिका पुत्री अब्दुल गफूर ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटक गई थी। जिसे परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी भेज दिया और अस्पताल से एक मैमों पुलिस के पास के भेजा गया। उन्होंने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि युवती ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
जागेश्वर धाम में अव्यवस्था का अतिक्रमण -पार्किंग के बावजूद मंदिर तक घुस रही गाड़ियां, आधी सड़क पर कब्जा
फेसबुक फ्रेंडशिप का जाल: ‘ब्रिटेन की डॉक्टर’ बनकर साइबर ठगों ने शिक्षिका से ऐंठे 58 लाख रुपये
मासूम का सौदा करने वाली दो महिलाएं दोषी -10-10 साल की कठोर कैद