स्मैक के नशे को लेकर युवक की निर्मम हत्या -दोस्त ने युवक को चाकू घोंपा, आरोपी पकड़ा
उत्तराखंड में लाख कोशिश के बाद भी नशे का कारोबार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जसपुर में स्मैक के नशे को लेकर हुई मामूली कहासुनी पर दोस्त ने युवक को चाकू घोंप दिया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के अगले दिन खेत में खून से लथपथ शव मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना के तीन घंटे अंतराल में पुलिस ने आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया।
मोहल्ला नईबस्ती निवासी अरमान अली (23) पुत्र शफीक अहमद सोमवार को ईद मनाने के बाद घर में आराम कर रहा था। इसी मोहल्ले के रहने वाले दोस्त मो. समीर ने शाम को अरमान को फोन किया। फोन नहीं उठाने पर वह उसके घर आ गया। घूमने जाने की बात वह अरमान को अपने साथ ले गया। मंगलवार सुबह मंडवाखेड़ा गांव के एक खेत में अरमान का खून से लतपथ शव मिला। इससे हड़कंप मच गया। फुफेरे भाई शाहनवाज ने शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक समीर ने अरमान की पीठ और सीने में चाकू से कई बार वार किए। पुलिस ने अरमान की मां शकीला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मौके का मुआयना कर मामले में गहनता से जांच के निर्देश दिए।
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अरमान और समीर दोनों एक साथ नशा करते थे। आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। – अभय सिंह, एसपी, काशीपुर-जसपुर
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न