नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी हल्द्वानी से दबोचा
अल्मोड़ा। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के फरार आरोपी आख़िरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी और कई जगह दबिश भी दी गई, मगर वह पुलिस गिरफ्त में आने से बचता रहा। आखिरकार पुलिस उसे हल्द्वानी से दबोचकर ले आई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
मामला लमगड़ा थाना क्षेत्र का है। लमगड़ा थानांतर्गत निवासी एक व्यक्ति ने बीती 21 जून को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म होने के संबंध में तहरीर दी और आरोपी मनोज सिंह नेगी के विरुद्ध धारा 376 भादवि व 5जे (II)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम खोजबीन शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने फोन का प्रयोग करना भी बंद कर दिया। पुलिस ने हर संभावित स्थान पर उसे तलाशा और दबिश दी, मगर वह बचता रहा। लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए आखिर पुलिस ने उसका पता लगा ही लिया और आरोपी मनोज सिंह नेगी पुत्र जमन सिंह, निवासी चौकुना, लमगड़ा अल्मोड़ा को बरेली रोड हल्द्वानी से दबोच लिया। उसके गिरफ्तार कर ले आई और पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राहुल राठी, हेड कांस्टेबल इन्द्रजीत बोरा व नरेंद्र यादव शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप