मोबाइल ऐप डाउनलोड करते ही खाते खाली -युवक के दो बैंक खातों से 1.39 लाख रुपये पार
हल्द्वानी। साइबर ठगों ने मोबाइल पर अनजान ऐप डाउनलोड करवाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने का नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी एक युवक के दो बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में 1.39 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के मुताबिक, मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करने के कुछ समय बाद ही उसके बैंक खाते से संदिग्ध तरीके से रकम निकलनी शुरू हो गई। 18 सितंबर को खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए। इसके दो दिन बाद फिर 20 हजार रुपये की निकासी कर ली गई।
इसके बाद 21 सितंबर को तीन अलग-अलग लेनदेन में 25 हजार, 22 हजार और 24 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं, 22 सितंबर को उसके दूसरे बैंक खाते से भी 26,900 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह दोनों खातों से कुल 1,39,900 रुपये की रकम ठगों ने निकाल ली।
घटना के समय पीड़ित राजस्थान में था, जिसके चलते वह तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं कर सका। वापस लौटने के बाद उसने काठगोदाम पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
एसएचओ काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में ऐप डाउनलोड किए जाने से लेकर बैंक खातों से हुई निकासी तक सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

22 करोड़ के कथित गबन पर हाईकोर्ट सख्त -पुलिस जांच को बताया अस्पष्ट और सतही
UK-क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल चार्ज का झांसा -लिंक खुलवाकर 1.59 लाख की साइबर ठगी
एमडीडीए में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित -सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प