नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बारह साल की नाबालिग के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कबाड़ी का काम करता है। नाबालिग के साथ अन्य बच्चों को आइसक्रीम का लालच देकर उसने घर के अंदर घुसकर छेड़खानी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॉक्सो ऐक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि सहसपुर क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को तहरीर दी। बताया कि उनका नया घर बन रहा है। मंगलवार को उनकी बेटी अपने छोटे भाइयों के साथ घर पर ही थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे एक कबाड़ी समून पुत्र शकूर निवासी जाटोवाला घर पर आया। दोनों छोटे बच्चों को उसने आइसक्रीम के बहाने बाहर बुलाया। इसके बाद अंदर जाकर उसने उनकी 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के चिल्लाने के बाद, वह वहां गए तो आरोपी वहां से फरार हो गया। बताया कि तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गुरुवार को आरोपी को उसके घर जाटोंवाला से गिरफ्तार कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119