ई-रिक्शा की टक्कर से दो शिक्षक घायल -10 मीटर तक घसीटे

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जा रहे स्कूटी सवार दो शिक्षकों को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और दोनों को करीब दस मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना में दोनों शिक्षक घायल हो गए। घायलों का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


देवलचौड़ निवासी सरकारी शिक्षक गिरीश चंद्र आर्या और डहरिया निवासी खीमानंद तिवारी ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को संयुक्त तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे दोनों शिक्षक स्कूटी से बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन ड्यूटी के लिए एमबी इंटर कॉलेज जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


नवाबी रोड पर ईएसआर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही एक ई-रिक्शा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और उन्हें कुछ दूरी तक खींचता ले गया। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा समेत मौके से फरार हो गया।


स्थानीय व्यक्ति पुनीत अग्रवाल ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक शिक्षक के कंधे की हड्डी टूट गई, जबकि दूसरे के कूल्हे में चोट आई है।
कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि शिक्षकों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज जुटाकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119