सिडकुल से लौट रहे मजदूरों से मारपीट कर लूटने का आरोप
रुद्रपुर। सिडकुल से ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों से अज्ञात युवकों ने नगदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट की। इसमें तीनों युवक घायल हो गए। पीड़ितों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तोता बेरिया बाजपुर निवासी बलजीत सिंह, दर्शन सिंह और दलजीत सिंह ने मंगलवार को थाने में दी तहरीर में कहा कि सोमवार रात डेढ़ बजे के करीब तीनों बाइक पर अशोक लेलैंड कंपनी से ड्यूटी कर गूलरभोज मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे।
आरोप है कि ललपुरी मंदिर के पास सड़क पर खड़े करीब 15 युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और तीनों को घेरकर छीनाछपटी का प्रयास किया। विरोध पर आरोपियों ने उनसे मारपीट की। मारपीट में दर्शन सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दलजीत की दो अंगूली टूट गईं और बलजीत के चेहरे और शरीर में गुम चोट आईं। पुलिस ने उपचार के बाद तीनों का मेडिकल कराया है। मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न