लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी दबोचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। निजी फाइनेंस कंपनी से टैंपो ट्रेवलर खरीदने के नाम पर फर्जी दस्तावेज देकर लोन लेने के आरोप में फरार आरोपी को कनखल पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि निजी कंपनी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने पिछले साल मुकदमा दर्ज कराया था कि सोनू कुमार पुत्र जगराम निवासी बसेड़ी खादर लक्सर ने अपने साथियों के साथ मिलकर टैंपो ट्रेवलर लेने के नाम पर लोन लेकर 4.50 लाख रुपये हड़प लिए थे। बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया कि फरार चल रहे आरोपी को लक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में एसआई अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल रविंद्र तोमर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119