इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। थाना देघाट पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। बीती 29 जनवरी को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के अचानक घर से लापता हो जाने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर थाना देघाट में मुकदमा अपराध संख्या 4/25 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को नाबालिग की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ठोस सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से उत्तरकाशी जनपद के ग्राम मट्टी से आरोपी घनश्याम (18 वर्ष), पुत्र पूरनलाल, निवासी ग्राम मट्टी, चौकी धोतरी, उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित छुड़ाकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

पुलिस जांच में पता चला कि अभियुक्त ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती की थी और तीन वर्षों से उससे बातचीत कर रहा था। 28 जनवरी को वह किशोरी को बहला-फुसलाकर रामनगर बुलाकर अपने साथ उत्तरकाशी ले गया। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल पूनम पंकज शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119