मायके जाने की बात कहकर निकली विवाहिता छह माह की बच्ची संग लापता -पति ने जताई अनहोनी की आशंका

खबर शेयर करें 👉

मायके जाने की बात कहकर घर से निकली एक विवाहिता अपनी छह माह की मासूम बच्ची सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने पर पति ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर पत्नी और बच्ची की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


पीड़ित के अनुसार वह बाजपुर एक फार्म हाउस में चालक के रूप में कार्यरत है। उसने बताया कि 14 फरवरी की सुबह करीब दस बजे उसकी पत्नी रोजमर्रा की तरह उसे भोजन देकर मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब उसने मायके पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि वह वहां पहुंची ही नहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन विवाहिता और बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। पति ने तहरीर में आशंका जताई है कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के संभावित स्थानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है तथा जल्द ही दोनों की बरामदगी का भरोसा दिलाया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119