पति पर दूसरी शादी रचाने और मारपीट करने का आरोप
काशीपुर। एक महिला ने अपने पति पर दूसरा विवाह रचाने और मारपीट कर धमकाने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाने में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में गांव बांसखेडा कला निवासी कमलेश ने कहा है कि उसका विवाह 02 जुलाई 2023 को गांव के ही विजेंद्र चौहान पुत्र स्व. लक्खू चौहान से हुआ था। पति के मारपीट करने पर उसका गर्भपात हो गया।
आरोप है कि उसके पति ने एक और महिला से शादी की है। पति ने उस महिला के नाम अपनी प्रॉपर्टी भी कर दी है। 21 अगस्त 2023 को उसकी दूसरी शादी का खुलासा हुआ। दूसरी पत्नी से उसका पांच माह का पुत्र है। उसने पति के खिलाफ महिला हेल्प लाइन में शिकायत की, जहां दोनो पक्षों के मध्य 20 दिसंबर 2023 को फैसला हो गया, लेकिन एक दो दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज
uttarakhand-बाड़ेछीना में तेंदुए का आतंक -ग्रामीण पर हमला, स्कूटी सवार का 50 मीटर तक किया पीछा