किच्छा में वृद्ध की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पुलिस ने पंडरी में वृद्ध की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। शनिवार तड़के 55 वर्षीय रामकिशन पुत्र मुखलाल निवासी पंडरी राघवनगर का शव उसकी झोपड़ी में मिला था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

रामकिशन के पुत्र जितेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पिता शुक्रवार रात आठ बजे घर से गोशाला में सोने के लिए आए थे। रात को उसकी मां कृष्णावती वहां सोने के लिए गईं। तब पता चला कि पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र नत्थूलाल ने उसके पिता के साथ मारपीट की है। शनिवार सुबह उसके पिता की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार रात लगभग नौ बजे पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को उसकी झोपड़ी से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामकिशन की मौत सिर में चोट लगने के कारण बताई गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119