नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार -नाबालिग के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में धाराएं बढ़ाई
हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं।
पुलिस के अनुसार 20 फरवरी 2026 को पांडुवा बसंत खेड़ा, उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जांच के दौरान पुलिस ने 27 फरवरी को अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया। मामले की पड़ताल में आरोपी की पहचान रोहित पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम नकटी नारायणपुर गुराडिया, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को रावली महदूद स्थित पाल मार्केट के पास खाली मैदान से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सिडकुल नितेश शर्मा ने बताया कि नाबालिग के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ा दी गई हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा